Placeholder canvas

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में इन 3 खिलाड़ियों का चयन समझ से परे

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत की 18 सदस्य स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है। रहणे के बदले रोहित शर्मा को टेस्ट में उप कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही टीम में तीन खिलाड़ियों का चयन समझ से परे हैं।

जयंत यादव

images 2021 12 11T225740.276

दाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज जयंत यादव का साउथ अफ्रीका के खिलाफ दौरे में चयन किया गया है। जयंत को ये मौका केवल इसलिए मिला है क्योंकि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दौरे में अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा चोटिल हो गए थे। भारत के पास अश्विन के अलावा और कोई स्पिनर मौजूद नहीं होने के वजह से जयंत को टीम में रखा गया।

टीम में कुलदीप को भी रखा जा सकता था क्योंकि उनके पास ज्यादा अनुभव था। पर शायद जयंत के बल्लेबाजी भी करने की क्षमता की वजह से उन्हें कुलदीप से आगे रखा गया। जयंत ने भारत के लिए अभी तक केवल 5 टेस्ट मैच खेले है जिसमें उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किये। जयंत को टीम में रखने का दांव भारत के ऊपर उल्टा भी पड़ सकता हैं।

अजिंक्य रहाणे

images 2021 12 11T225753.548

अजिंक्य राहणे के लिए 2021 काफी खराब गया हैं। उन्होंने 2021 में 12 टेस्ट में केवल 19 की औसत से 411 रन बनाए है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भी वह पहले मैच में फ्लॉप रहे जिस कारण विराट के लौटने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इस कारण मैनजमेंट द्वारा उनका सिलेक्शन कई तरह के सवाल उठता है।

खराब फॉर्म के वजह से उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी से भी हटा दिया गया है अब ये जिम्मेदारी रोहित को सौंप दी गई है। उम्मीद है कि अजिंक्या साउथ अफ्रीका जाके अपना फॉर्म वापिस पा सके।

ये भी पढ़ें- 3 क्रिकेटर जो भारतीय वनडे टीम के हो सकते हैं उपकप्तान, नंबर-2 का खिलाड़ी सबसे प्रबल दावेदार

रिद्धिमान साहा

images 2021 12 11T225806.966 1

वैसे तो रिद्धिमान ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया पर वह हर समय फिटनेस से जुंझते नज़र आये है। जिस कारण ज्यादातर समय केएस भरत विकेटकीपिंग करते नज़र आये।

वैसे तो ऋषभ विकेटकीपर के तौर पर टीम को पहली पसंद है। पर फिर भी केएस भरत के होते हुए एक अनफिट खिलाड़ी को स्क्वाड में रखने का फैसला भारत के खिलाफ जा सकता हैं।

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने रखी थी बीसीसीआई के सामने ये शर्त, इसलिए विराट कोहली को गंवाना पड़ा कप्तानी !