Placeholder canvas

सलाम! लॉकडाउन में पुलिस की ड्यूटी के बाद लोगों के लिए मास्क बनाती हैं सृष्टि,लोगों ने किया सलाम

New Delhi: इस समय पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ एक साथ लड़ रहा है। सभी को पता हैं कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सेनिटाइजर और माक्स हमारे सबसे बड़े हथियार है। वहीं इस समय जहां देश में माक्स की कमी महसूस किया जा रहा है, तो कई लोगों अपने घर पर ही कपड़े के मास्क बनाना शुरू कर दिया। जिसे बना कर वो लोग जरूरतमंद लोगों में बाटते हैं। ऐसा ही केस फिर सामने आया है, जो मध्य प्रदेश का है।

दरअसल मध्य प्रदेश की एक फीमेल पुलिस इंस्पेक्टर लॉकडाउन में अपनी ड्यूटी को पूरी करने के बाद सिलाई मशीन से कपड़ों के माक्स बनाती है। हाल ही में उस पुलिस ऑफिसर की सिलाई करती हुई एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें फीमेल पुलिस ऑफिसर अपनी यूनीफॉर्म पहने हुए माक्स की सिलाई कर रही है। फोटो वायरल होने के बाद इस फीमेल पुलिस ऑफिसर की सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में खूब तरीफ हो रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि इस पुलिस ऑफिसर का नाम सृष्टि श्रोतिया है।

ौैाीूबहगदज

इंस्टपेक्टर सृष्टि श्रोतिया की तारीफ खुद मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। तारीफ करने के साथ साथ मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पुलिस ऑफिसर को अपना आशीर्वाद भी दिया। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तारीफ करते हुए अपने ट्वीट में लिखा-“सृष्टि का आधार हैं बेटियां और इन्हीं से सृष्टि धन्य होती है। श्रृष्टि जैसी बेटियों से बारंबार धन्य हुई यह धरा! बेटी, सदा खुश रहो और जगत का कल्याण करती रहो!”

इस बात की जानकारी संदीप सिंह नाम के एक ट्वीटर यूजर ने अपने पोस्ट के थ्रू दी थी। संदीप ने 4 अप्रैल को ट्वीटर पर सिलाइ करती हुई इस फीमेल पुलिस की तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने लिखा- “मध्यप्रदेश सागर के खुरई थाने की महिला आरक्षक सृष्टि श्रोतिया लॉक डाऊन में पुलिस की ड्यूटी करने के बाद अपने घर जाकर मास्क बनाती है। ये मास्क बनाकर वो इसे थाने के स्टाफ से लेकर आम जनता तक सभी को बांटती है। सृष्टि के जज़्बे को कोटि कोटि प्रणाम..”