Placeholder canvas

IPL 2022: 8 मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव, इस धाकड़ बल्लेबाज को टीम में किया शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) सीजन 15 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आईपीएल 2022 में 8 मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। वहीं अब मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स (Tymal Mills) चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

हालांकि उनके बैकअप के तौर पर फ्रेंचाइजी ने साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स (Tristan Stubbs) को टीम में जगह दी है। इस आर्टिकल में जानेंगे इस खिलाड़ी के बारे में विस्तार से।

टाइमल मिल्स बाकी बचे सत्र से चोट के कारण बाहर

tymal mils2

मालूम हो कि मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी थी कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स बाकी बचे सत्र से चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनके विकल्प के तौर पर साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स (Tristan Stubbs) को टीम में शामिल किया गया है।

चोट के कारण आईपीएल सत्र से बाहर होने वाले फाइनल में को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने साल 2022 के मेगा ऑक्शन में 1.50 करोड़ की रकम में टाइमल मिल्स ने मुंबई इंडियंस के लिए पांच मुकाबले खेल कर छह विकेट हासिल किए थे।

हाल ही में जिंबाब्वे के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के लिए किया था डेब्यू

आपको बता दें कि पिछले कुछ मैचों में नदारद रहे टाइमल मिल्स गुरुवार को पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनके स्थान पर अब मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स (Tristan Stubbs) को अपने खेमे में शामिल किया है।

इस युवा खिलाड़ी ने हाल ही में जिंबाब्वे के खिलाफ खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ए के लिए डेब्यू किया था। 21 वर्षीय विकेटकीपर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज स्टब्स को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है

अब तक के कैरियर में जमा चुके हैं धाक

triston3

दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स (Tristan Stubbs) डोमेस्टिक सत्र में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे थे। उन्होंने अभी कुछ दिनों पहले समाप्त हुई CSA चैलेंज टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स (Tristan Stubbs)  ने उस टूर्नामेंट में कुल 293 रन बनाए थे। दूसरी तरफ इस खिलाड़ी ने अब तक अपने कैरियर में 17 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिनमें उनके बल्ले से 157.14 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 506 रन निकले हैं। दूसरी तरफ इस खिलाड़ी ने अब तक आठ प्रथम श्रेणी मुकाबले और 11 लिस्ट मैच भी खेले हैं। जिनमें उन्होंने क्रमशः 462 और 275 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: क्या अर्जुन तेंदुलकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेंगे डेब्यू? मुंबई के मुख्य कोच ने दिया बड़ा बयान