Placeholder canvas

अमेरिका ने वंदेभारत मिशन में लगे Air India के विमानों पर लगाया प्रतिबंध, वापस आने की उम्मीद लगाए भारतीयों को झटका

कोरोना वायरस  महामारी को रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन लगाया है। वहीं इस लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फंसे हुए लोगों को भारत सरकार द्वारा शुरू किए गये वंदे भारत मिशन के जरिये वापस लाया जा रहा है, हालांकि इसी बीच अमेरिका ने इस वंदे भारत मिशन पर ब्रेक लगा दिया है।

दरअसल, अमेरिका ने वंदे भारत मिशन में इस्तेमाल किए जाने वाली एयर इंडिया विमान पर रोक लगा दी है। अमेरिका ने नियमों के उल्लंघन और अनुचित तरीको के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी विमानों को चाटर्ड फ्लाइट की मंजूरी नहीं दिए जाने की वजह से अमेरिका ने यह फैसला लिया है।

1 45

जानकारी के अनुसार, यूएस डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन ने (DOT) ने कहा है कि इंडो-यूएस रूट पर 22 जून से एयर इंडिया को चार्टर्ड फ्लाइट की इजाजत नहीं होगी। स्पेशल केस में DOT से इजाजत लेनी होगी। वहीं DOT की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ”हम यह कदम इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि भारत सरकार अमेरिकी विमानन कंपनियों को लेकर भेदभाव किया है और अमेरिकी विमानों को भारत से या भारत के लिए सेवा देने से रोका है। वहीं अमेरिका के इस फैसले के बाद अमेरिका में फंसे हुए भारतीय लोगों की वंदे भारत मिशन के जरिए वापस अपने देश नहीं आ पाएंगे।

1 28

आपको बता दें, चीन से दुनियाभर के देशों में फैले कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारत ने 25 मार्च को सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद्द कर दी थी। वहीं इन उड़ानों के रद्द करने के बाद  विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने एयर इंडिया की मदद से 6 मई को वंदे भारत मिशन की शुरुआत की थी। इस वंदे भारत मिशन के जरिये अभी तक कई हज़ार लोग विदेशों से वापस भारत आ चुके हैं।