Placeholder canvas

रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने कर दी बड़ी गलती, जो दिला सकता है IPL 2023 का खिताब, उसी को कर दिया बाहर

आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था। वह पॉइंट्स टेबल पर एकदम निचले स्थान पर रहे थे। अब अगले सीजन भी जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय बरकरार है।

वह काफी समय से इंजरी के बाद खेल के मैदान से दूर रहे है। अब हाल में ही मुंबई इंडियंस द्वारा एक और गलती हो गई। इस विजय हजारे सीजन में गेंद से कमाल करने वाले जयदेव उनादकट को मुंबई ने रिलीज कर दिया।

विजय हजारे में ज्वाइंट हाईएस्ट विकेट टेकर है जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट डोमेस्टिक सर्किट में बहुत जाना माना नाम है। इसके बावजूद ये खिलाड़ी बहुत अंडरएटेड है। इस खिलाड़ी ने अब विजय हजारे ट्रॉफी में गेंद से एक बार फिर अपना दम खम दिखाया है।

उन्होंने अभी तक 9 मैच में 18 विकेट अपने नाम कर लिए है। जिसमें एक पांच विकेट और एक चार विकेट हॉल शामिल है। जिस लय में उनादकट अभी नज़र आ रहे है उसे देख लगता है कि मुंबई इंडियंस द्वारा बहुत बड़ी गलती हो गई।

ये भी पढ़ें- विराट और रोहित के चलते धवन को नहीं मिलता है इतना सम्मान जितने के हैं वो हकदार- रवि शास्त्री

हाल में डोमेस्टिक सर्किट में गेंद के साथ साथ बल्ले से भी मचाया है धमाल

हाल में संपन्न दिलीप ट्रॉफी में भी जयदेव उनादकट ने 5 मैच में 13 विकेट अपने नाम किए। इतना ही नहीं ईरानी कप में भी वह लाजवाब रहे जहां उन्होंने 1 मैच में 4 विकेट लिए। वहीं उन्होंने उसी मैच के दो पारियों में 101 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया। जिससे ये साफ होता है वह गेंद के साथ साथ कुछ हद तक बल्ले से भी कमाल कर सकते है।

उन्हें आईपीएल में ढेर सारा अनुभव भी है। जहां वह 91 आईपीएल मैच खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम 91 विकेट है। ऐसे में तो ऐसा ही लगता है कि मुंबई इंडियंसने इन फॉर्म इस अनुभवी गेंदबाज को रिलीज कर बहुत बड़ी गलती कर दी हैं। हो सकता है कि टीम नीलामी में एक बार फिर इनपर दांव लगाए।

ये भी पढ़ें- 3 गेंदबाज, जिसने विजय हजारे ट्राॅफी में गेंद से बरपाया कहर, अब टीम इंडिया में एंट्री का ठोका दरवाजा