Placeholder canvas

IPL 2022: किस खिलाड़ी को मिला कितना पैसा और टीमों के पास कितनी रकम है बाकी, देखिए पूरी लिस्ट

IPL 2022 Retention: इंडियन प्रीमियर लीग की मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी ने घोषणा कर दी है कि उन्‍होंने किन खिलाड़‍ियों को रिटेन किया है। खिलाड़‍ियों को रिटेन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर ही की थी। प्रत्‍येक टीम के पास 90 करोड़ का पर्स था।

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स ने अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी दिया मौका

images 2021 11 30T234136.985

हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स ने अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन करके सबको हैरान कर दिया। पंजाब ने केएल राहुल को रिलीज कर सबको हैरान कर दिया। पंजाब ने मयंक अग्रवाल और अनकैप्ड अर्शदीप सिंह को बरकरार रखा।

हैदराबाद ने अपने कप्तान केन विलियमसन के साथ जम्मू-कश्मीर के युवा आल राउंडर अब्दुल समद और उमरान मलिक को बरकरार रखा।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने कोर टीम को रखा बरकरार

images 2021 11 30T234211.761

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोर टीम को बरकरार रखा, जबकि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी आखिरी मिनट में बदलाव किया और ईशान किशन के ऊपर सूर्यकुमार यादव को चुना।

फ्रैंचाइज़ी द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ी

सीएसके: रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)

केकेआर: आंद्रे रसेल (12 करोड़, 16 करोड़ पर्स से कटेंगे), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़, 12 करोड़ पर्स से कटेंगे), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)

SRH: केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)

MI: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)

आरसीबी: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)

डीसी: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़, 12 करोड़ पर्स से कटेंगे), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़, 8 करोड़ पर्स से कटेंगे), एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़)

आरआर: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)

PBKS: मयंक अग्रवाल (12 करोड़, 14 करोड़ पर्स से कटेंगे), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)

किस टीम के पास कितनी रकम बाकी?

ipl trophy tr

गौरतलब है कि IPL 2022 Mega Auction में पंजाब किंग्स सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपये लेकर उतरेगी। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 68 करोड़ बाकी हैं। वहीं आरसीबी के पास इस वक्त में 57 करोड़ बाकी हैं।

ये भी पढ़ें- एबी डिविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, आईपीएल में भी नहीं दिखाई देंगे

वहीं केकेआर, मुंबई और चेन्नई के पर्स में 48-48 करोड़ बाकी हैं। राजस्थान रॉयल्स 62 करोड़ के साथ मेगा ऑक्शन में उतरेगी। इसके अलावा दिल्ली के पर्स में सबसे कम 47.5 करोड़ रुपये बाकी हैं।

खिलाड़ी जिनको रिटेन न करना था हैरानी भरा

images 2021 11 30T234247.636

राशिद खान और केएल राहुल को उनकी टीमों ने रिटेन नहीं किया। सूत्रों ने बताया कि इसके पीछे का कारण ये खिलाड़ी खुद थे। दोनों खिलाड़ी चाहते थे कि वह मेगा ऑक्शन का हिस्सा बने। इस कारण उनको रिटेन नहीं किया गया।