Placeholder canvas

IND vs SL: लगातार 3 नो बाॅल, एक ओवर में फेंकी 9 गेंद, अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकाॅर्ड

अर्शदीप सिंह: भारत और श्रीलंका (Team India vs Sri Lanka) के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान मेजबान टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में श्रीलंका की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 206 रन लगाए। टीम इंडिया के लिए पारी का पहला ओवर कप्तान हार्दिक पांड्या ने खुद डाला।

इसके बाद दूसरा ओवर करने की जिम्मेदारी कप्तान ने अर्शदीप सिंह को सौंपी। अर्शदीप सिंह लगभग 40 दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटे हैं। तबीयत खराब होने के कारण अर्शदीप सिंह पहले टी-20 मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतर सके थे।

मुकाबले में दूसरा और फेंकने वाले अर्शदीप सिंह के ओवर की पहले गेंद पर पाथुम निशंका ने चौका जड़ दिया। इसके बाद ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर की चौथी गेंद तक लग रहा था कि इस ओवर में सबकुछ भारत के लिहाज से अच्छा चल रहा है, लेकिन अर्शदीप सिंह ने पांचवी गेंद नो फेंक दी।

ये भी पढ़ें :IND vs SA: पहले T20 में बने कुल 14 एतिहासिक रिकाॅर्ड, सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास तो अर्शदीप सिंह ने किया कमाल

एक ओवर पूरा करने के लिए फेंकी 9 गेंदें

इस तरह अर्शदीप सिंह के ओवर की लास्ट गेंद फ्री हिट हो गई।‌ इसके बाद उन्होंने लगातार दो और गेंदे नो फेंक दी। उन 2 गेंदों पर कुसल मेंडिस में पहले चौका और दूसरे पर छक्का लगाया। ऐसे में अर्शदीप सिंह ने एक और पूरा करने के लिए कुल 9 गेंदें फेंकी। अर्शदीप सिंह के उस ओवर में कुल 19 रन निकले थे।

t20 फॉर्मेट में सबसे अधिक नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बने अर्शदीप

इस मुकाबले की पहली पारी का दूसरा और फेंकने वाले अर्शदीप सिंह ने अपने नाम पर एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। अर्शदीप सिंह ने अब तक भारत के लिए t20 फॉर्मेट के गिने-चुने ही मुकाबले खेले हैं लेकिन उनके नाम पर सबसे अधिक नो बॉल फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

अब तक यह भारतीय टीम का युवा गेंदबाज कुल 12 नो बॉल फेंक चुका है। ऐसे में अर्शदीप सिंह इस मामले में वेस्टइंडीज के स्मिथ और कीमो पॉल को पीछे छोड़ चुके हैं इन दोनों के नाम पर 11-11 नो बॉल फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज़ है।

गौरतलब है कि भारत के लिए अपना 22 वा T20 मुकाबला खेलने के लिए अर्शदीप सिंह आज मैदान पर उतरे हैं। पहले टी-20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह को उनकी तबीयत खराब होने के कारण प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल किया गया था। आज के मुकाबले में इस खिलाड़ी ने दो ओवर गेंदबाजी करते हुए कुल 37 रन लुटाए थे।

ये भी पढ़ें :IND vs SA : द्रविड़-रोहित नहीं बल्कि इस शख्स को दिया अर्शदीप सिंह ने दिया अपने शानदार प्रदर्शन का क्रेडिट