Placeholder canvas

IND vs IRE : भुवनेश्वर कुमार ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में की दुनिया की सबसे तेज गेंदबाजी, स्पीडोमीटर पर दिखा 208 किमी\घंटा

IND vs IRE : भारत और आयरलैंड के बीच रविवार की रात डबलिन में सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में एक बड़ा ही खास नजारा देखने को मिला। हालांकि, ये नजारा विश्वास करने योग्य नहीं था। जिस किसी ने भी इसे देखा, उसे अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ और वो सोच में पड़ गया कि आखिर ऐसा हुआ तो कैसे?

IND vs IRE
इसकी वाजिब वजह भी है। हां अगर ये वाकया भुवनेश्वर कुमार की जगह उमरान मलिक के साथ हुआ होता, तो शायद कुछ लोग इसे सच मान भी लेते। नजारा कुछ ऐसा था कि भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में सबसे तेज गेंद फेंकी है। है ना अविश्वसनीय? तो किसी को यकीन होता भी कैसै। भारत-आयरलैंड के बीच हुए पहले टी20 में गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की रफ्तार सबसे ज्यादा आंकी गई। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला….

https://twitter.com/The_kafir_boy_2/status/1541121312466210816?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1541125935524507648%7Ctwgr%5Ehb_1_10%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fsports%2Fcricket%2Fstory%2Fbhuvneshwar-kumar-bowling-speed-208-km-h-speedometer-screenshot-memes-india-vs-ireland-t20-tspo-1488870-2022-06-27

स्पीडोमीटर पर भुवनेश्वर कुमार की एक गेंद की रफ्तार 208 किमी प्रति घंटा मापी गई। अब इतनी तेज गेंद तो दुनिया के सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड रखने वाले शोएब अख्तर ने भी नहीं डाली थी। वो भी 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ऊपर नहीं गए। दरअसल, भुवनेश्वर की इस तेज रफ्तार गेंद के पीछे स्पीडोमीटर में आई तकनीकी गड़बड़ी है। Also Read : IND vs IRE : आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने जीता पहला टी20, उमरान मलिक ने किया डेब्यू

https://twitter.com/AppeFizzz/status/1541132342856585217?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1541132342856585217%7Ctwgr%5Ehb_1_10%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fsports%2Fcricket%2Fstory%2Fbhuvneshwar-kumar-bowling-speed-208-km-h-speedometer-screenshot-memes-india-vs-ireland-t20-tspo-1488870-2022-06-27

भुवनेश्वर कुमार ने मैच का पहला ओवर फेंका था और इस ओवर की पहली गेंद की रफ्तार ही स्पीडोमीटर ने 201 किमी प्रति घंटा बताई। इसी ओवर में ही स्पीडोमीटर ने एक बार फिर भुवनेश्वर की गेंद की एक गेंद की रफ्तार 208 किमी प्रति घंटा बता डाली, जो विश्व क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले शोएब अख्तर की 161.3 किमी प्रति घंटा से बहुत ज्यादा थी। इस मैच में फैंस को उम्मीद थी कि उमरान मलिक ऐसा कोई करिश्मा करके दिखायेंगे, लेकिन उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने चौंका दिया।

IND vs IRE

ज्ञात हो कि भुवनेश्वर कुमार स्विंग गेंदबाज हैं। उनकी रफ्तार 130 से 140 किमी प्रति घंटे के बीच रहती है। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में स्पीडोमीटर द्वारा उनकी गेंद की रफ्तार 200 किमी प्रति घंटा दिखाना, महज एक तकनीकी खामी है। हालांकि, इस गड़बड़ी ने भारतीय फैंस को चौंकने पर तो मजबूर कर ही दिया। इसके बाद शुरू हुआ सोशल मीडिया पर मामले को राई का पहाड़ा बनाना। ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई। फैंस ने कई मजेदार मीम शेयर किए। इससे पहले भी कई मुकाबलों में स्पीडोमीटर की ऐसी गड़बड़ी से कोई मामूली रफ्तार वाला गेंदबाज तूफानी बन चुका है। Also Read : RR vs DC : विकेट पर गेंद लगने के बाद भी OUT नहीं हुए डेविड वाॅर्नर, IPL 2022 में दिखा अजीबो-गरीब नजारा