Placeholder canvas

IPL Auction : दिल्ली कैपिटल्स ने पूरा किया Squad, गेंदबाजी दमदार तो मिडिल ऑर्डर है कुछ ऐसा; देखें खिलाड़ियों की लिस्ट

दिल्ली कैपिटल (Delhi Capitals) की टीम ने साल 2022 के आईपीएल के लिए अपना स्क्वायड पूरा कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल साल 2022 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में कुल 15 खिलाड़ी खरीदें हैं और कुल 4 खिलाड़ियों को उसने मेगा ऑक्शन से पहले टीम में बरकरार रखा था।

कुल मिलाकर अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खेमे में कुल 19 खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं। आईपीएल की कोई भी टीम कम से कम 18 और अधिक से अधिक 25 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं। 19 खिलाड़ियों को टीम में जगह देने के बाद भी दिल्ली कैपिटल के पर्स में 4.60 करोड़ की राशि शेष है।

ऐसा नजर आ सकता है दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का मध्यक्रम

yash dhul1दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए साल 2022 के सीजन में मध्यक्रम में ऋषभ पंत, मनदीप सिंह, अश्विन हेब्बर और सरफराज खान के अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान यस धुल बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

ऑलराउंडरों को खरीदने में अव्वल है Delhi Capitals

इस फ्रेंचाइजी ने साल 2022 के मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसा गेंदबाजों और ऑलराउंडरों को खरीदने में खर्च किया है। ऐसा करके ये टीम बल्लेबाजी के क्षेत्र में अनुभवहीन दिखाई दे रही है। लेकिन दूसरी तरफ इस टीम ने डेविड वॉर्नर जैसे बड़े खिलाड़ी को भी खरीद लिया है। डेविड वॉर्नर साल 2022 के आईपीएल में पृथ्वी शॉ के साथ पारी का आगाज करते नजर आएंगे।

शार्दुल ठाकुर साबित हो सकते हैं टीम के लिए तुरुप का इक्का

SHARDUL IPL1

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम में मिचेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल और ललित यादव जैसे युवा खिलाड़ी ऑलराउंडर की भूमिका निभाने के लिए मौजूद रहेंगे। इन सभी हरफनमौला खिलाड़ियों पर मध्यक्रम में दबाव कम करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। दूसरी तरफ टीम इंडिया के लिए मौजूदा समय में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर दिल्ली कैपिटल्स के लिए साल 2022 की आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।

ये खिलाड़ी होगा गेंदबाजी विभाग का प्रमुख

1 122

वही, इस टीम का गेंदबाजी का दारोमदार मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नॉर्किया, खलील अहमद, चेतन सकरिया और कुलदीप यादव के कंधों पर रहेगा। दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्किय तीन लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाजों का नेतृत्व कर सकते हैं। जिन्हें मदद पहुंचाने के लिए शार्दुल ठाकुर और मिचेल मार्श तैयार रहेंगे। दूसरी तरफ स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और कुलदीप यादव बखूबी निभाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की पूरी टीम इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल (Delhi Capitals): ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मंदीप सिंह, सरफराज खान, यश ढुल, अश्विन हेब्बार, केएस. भरत, मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, ललित यादव, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्किया, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव और कमलेश नागरकोटी।

ये भी पढ़ें- IPL Mega Auction: पैसों की कमी के कारण कभी बंद हो गई थी पिता की जूतों की दुकान, अब गुजरात टाइटंस ने बनाया करोड़पति