Placeholder canvas

IPL 2022 Auction: 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, धवन से लेकर ईशान किशन तक सबके नाम

IPL 2022 Auction: बीसीसीआई ने मंगलवार को आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची की घोषणा की। बोर्ड ने फाइनल लिस्ट में 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है।

12 और 13 फरवरी को होगी आईपीएल मेगा नीलामी

आईपीएल 2022 की नीलामी 12 और 13 फरवरी को होने वाली है। इसका आयोजन बेंगलुरु में किया जाना तय हुआ है। इससे पहले कुल 1214 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना पंजीकरण कराया था। जिसमे से केवल 590 का नाम फाइनल हुआ। आईपीएल 2022 के मार्च में शुरू होने की उम्मीद है और बीसीसीआई फरवरी महीने आईपीएल 2022 नीलामी प्रक्रिया को पूरा करना चाहता है।

48 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ ब्रैकेट में रखा, 20 खिलाड़ी 1.5 करोड़ ब्रैकेट में

images 59

खिलाड़ियों ने खुद को अलग-अलग बेस प्राइस में रखा है। शीर्ष तीन आरक्षित मूल्य रु. 2 करोड़ रु. 1.5 करोड़ और रु. 1 करोड़ है। 2 करोड़ ब्रैकेट में, कुल 48 खिलाड़ियों ने अपने को रखा है। 20 खिलाड़ियों ने खुद को 1.5 करोड़ बेस प्राइस रुपये की श्रेणी में रखा है। जबकि 34 खिलाड़ियों ने खुद को
1 करोड़ बेस प्राइस में रखा है।

2 करोड़ ब्रैकेट में कुछ प्रसिद्ध खिलाड़ी जिनके लिए जी जान लगा देंगीं फ्रेंचाइजी

235372 ashwin warner ipl

कुछ लोकप्रिय खिलाड़ी जिन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है वह है, रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस, क्विंटन डी कॉक, शिखर धवन, फाफ डु प्लेसिस, श्रेयस अय्यर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद शमी, डेविड वार्नर।

आईपीएल मेगा नीलामी के लिए INR 2 करोड़ आधार मूल्य पर पंजीकृत खिलाड़ियों की पूरी सूची

IPL Mega Auction

रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस, क्विंटन डी कॉक, शिखर धवन, फाफ डु प्लेसिस, श्रेयस अय्यर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद शमी, डेविड वार्नर, देवदत्त पडिक्कल, सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ, रॉबिन उथप्पा, शाकिब अल हसन, ड्वेन ब्रावो , जेसन रॉय, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, सैम बिलिंग्स, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, अंबाती रायुडू हैं।

इसके अलावा मैथ्यू वेड, दीपक चाहर, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, मुस्तफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, मार्क वुड, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, इमरान ताहिर, मुजीर उर रहमान, एडम ज़म्पा, एविन लुईस, जोफ्रा आर्चर, जेम्स विंस, मर्चेंट डी लैंग, साकिब महमूद, एश्टन एगर, डेविड विली, क्रेग ओवरटन।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: मेगा ऑक्शन में नजर आएंगे ये 5 उम्र दराज खिलाड़ी, एक की उम्र है 42 के पार