Placeholder canvas

DC vs RR: 178 के स्ट्राइक रेट से जोस बटलर ने खेली 116 रन की तूफानी पारी, राजस्थान ने दिया 223 रन का लक्ष्य

IPL 2022 का 34वां मुकाबला आज, 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आयी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में 2 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जीत के लिए 223 रन की जरूरत है।

जोस बटलर (Jos Buttler) का शानदार फाॅर्म जारी

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) दमदार फॉर्म में हैं। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया। इसी के साथ जोस बटलर ने मौजूदा सीजन में तीसरा और आईपीएल करियर का चौथा शतक ठोक दिया है।

जोस बटलर (Jos Buttler) ने महज 57 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जोस बटलर (Jos Buttler) ने 65 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके और 9 छक्के की मदद से 116 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 178.46 रहा।

संजू सैमसन ने 19 गेंद पर बनाए 46 रन

sanju s1

जोस बटलर के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 35 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। बटलर और पडिक्कल के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की बड़ी साझेदारी हुई।

वहीं अंत में कप्तान संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया और 19 गेंदों पर 46 रनों की नाबाद पारी खेल टीम का स्कोर 222 तक पहुंचाया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खलील अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान को एक-एक विकेट मिला।

ऐसा रहा दोनों टीमों का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन

DC vs RR

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के अब तक के प्रदर्शन पर बात किया जाए तो यह काफी शानदार रहा है। राजस्थान रॅायल्स की टीम ने आईपीएल के प्वाइंट टेबल में 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। आईपीएल 2002 में राजस्थान रॅायल्स ने अब तक 6 मैच खेले हैं जिनमें 4 जीते और 2 हारे हैं।

वहीं दूसरी तरफ अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की बात किया जाए तो शानदार शुरूआत के बाद कुछ मुकाबले हारने के बाद लय बिगड़ गई, हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ ऋषभ पंत की टीम के हौसले सातवें आसमान पर हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल।

ये भी पढ़ें- Wisden ने चुने साल के बेस्ट 5 क्रिकेटर, विराट कोहली नहीं बल्कि इन दो भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह