Placeholder canvas

किरोन पोलार्ड की जगह मुंबई इंडियंस लगा सकती है बड़ा दांव, इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी IPL 2023 के नीलामी में नजर

पांच बार की आईपीएल चैंपियन और नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस के दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वहीं अब किरोन पोलार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से बल्लेबाजी कोच के भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

किरोन पोलार्ड के संन्यास लेने के बाद अब 23 दिसंबर को होने वाले आईपीएल ऑक्शन में नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस की टीम नए ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी, जिसके लिए मुंबई इंडियंस की नजर इन तीन खिलाड़ियों पर होगी।

1. सिकंदर रजा

पहली बार आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने वाले सिकंदर रजा को मुंबई इंडियंस अपनी टीम के लिए खरीदना चाहेगी। बता दें कि इस साल सिकंदर रजा ने शानदार प्रदर्शन किया और हाल ही में हुई टी-20 विश्व कप में भी सिकंदर रजा ने 216 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- साल 1983 और 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया की ये रही संयुक्त बेस्ट प्लेइंग 11, देखें लिस्ट

साथ ही 10 विकेट भी अपने नाम किए थे। ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई के लिए सिकंदर रजा पोलार्ड का सही रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

2. शाकिब अल हसन

मुंबई टीम की ओर से किरोन पोलार्ड के संन्यास लेने के बाद शाकिब अल हसन को अपने पाले में शामिल करना चाहेगी। बता दें कि शाकिब गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज में भी शाकिब अल हसन ने शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

3. सैम करन

इंग्लैंड के घातक ऑलराउंडर सेम करन भी मुंबई इंडियंस के लिए किरोन पोलार्ड का एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। सैम करन भी पोलार्ड की तरह ही अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने का हुनर रखते हैं।

वहीं इस पूरे साल सेम करन शानदार लय में दिखे। T20 वर्ल्ड कप में भी हमने सेम करन की गेंदबाजी और बल्लेबाजी में उनका आक्रामक प्रदर्शन देखा। सैम करन को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी मिला था। यही कारण है कि मुंबई इंडियंस किरोन पोलार्ड की जगह सैम करन को टीम में शामिल करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें : IPL 2023 से पहले नीता अंबानी ने चला तगड़ा दांव, कीरोन पोलार्ड को बनाया मुंबई इंडियंस की नई टीम का कप्तान