Placeholder canvas

IPL 2022 : मुंबई इंडियंस के बड़े-बड़े धुरंधर हो रहे फेल, क्या अर्जुन तेंदुलकर को मौका देंगे रोहित शर्मा?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के इस सत्र में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को अब भी एक अदद जीत की तलाश है।

मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट में अब तक कुल 5 मुकाबले खेल चुकी है और उसे पांचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसा मौका दूसरी बार आया है जब पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने किसी सीजन में शुरुआत के लगातार पांच मुकाबले गंवाए हों। लगातार हार रही मुंबई इंडियंस की चौतरफा आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है।

क्या अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मिलेगा मौका ?

arjun ten.1

इस बीच सवाल यह उठता है कि क्या मुंबई इंडियंस का टीम मैनेजमेंट टूर्नामेंट के शेष बचे मुकाबलों के लिए क्या कुछ बड़ा बदलाव करना चाहेगा।

ऐसे में ध्यान इस बात की तरफ भी जाता है कि क्या जब टीम के बड़े-बड़े धुरंधर लगातार फेल हो रहे हैं तो ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) जो कि मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल है उन्हें मौका मिलेगा?

मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने दिए थे 30 लाख रुपए

Arjun Tendulkarमुंबई के युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) इस सत्र में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमे में शामिल हैं. हालांकि वह पहले भी साल 2021 के सीजन में भी मुंबई इंडियंस के ही साथ जुड़े हुए थे। पिछले सत्र में उन्हें 20 लाख रुपए मिले थे जबकि इस बार उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा गया है।

मगर उन्हें अब तक एक भी मुकाबले में मैदान में नहीं उतारा गया। पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के हाथों हारने के बाद मुंबई की टीम टूर्नामेंट में लगातार पांच मुकाबले हार चुकी है।

इसी के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू है। वहीं, फैंस का कहना है कि अगर टीम हार रही है तो अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) जैसे युवा खिलाड़ियों को मैदान में उतरने का मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) अभी महज 22 साल के हैं। उन्होंने अब तक अपने कैरियर में सिर्फ दो टी-20 मुकाबले ही खेले हैं। इस दौरान उन्होंने दो विकेट हासिल किए हैं और कुल 3 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 18 वर्षीय दक्षिण अफ्रीका के Dewald bravies को मौका दिया था। उन्होंने मुकाबले में बल्ले से तूफान लाते हुए महज 25 गेंदों पर 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। ऐसे में अब आगामी मैचों में अर्जुन तेंदुलकर जैसे युवा खिलाड़ी को मौका मिलता है या नहीं फिलहाल यह देखने वाली बात होगी।

ये भी पढ़ें- अपने बेटे अर्जुन को खेलते हुए देखने क्यों नहीं जाते सचिन, मास्टर ब्लास्टर ने खुद बताया कारण