Placeholder canvas

पृथ्वी शॉ ने भारतीय चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब, रणजी ट्रॉफी में ठोक दिए 379 रन, 49 चौके भी जड़े

टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी के अंतर्गत खेले जा रहे एक मुकाबले में मुंबई के लिए असम के खिलाफ इतिहास रचा है।

इस खिलाड़ी ने अपनी इस मैराथन पारी से भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को भी करारा जवाब दिया है। इस पारी से पहले पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी में कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे।

असम के खिलाफ एक पारी में बनाए 379 रन

मुंबई के लिए खेलते हुए पृथ्वी सोनी आउट होने से पहले असम के खिलाफ 379 रनों की लंबी पारी खेली है। असम और मुंबई के बीच यह रणजी मैच गुवाहाटी के अमीन गांव क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

हालांकि, इस मुकाबले में पृथ्वी शा 400 रनों के आंकड़े को छूने से मात्र 21 रन पीछे रह गए। पृथ्वी शॉ को इस मुकाबले में असम के रियान पराग ने पगबाधा आउट करके पवेलियन की राह दिखाई।

ऐसा है पृथ्वी शॉ की पारी का रोमांच

मुंबई के लिए पृथ्वी नहीं मुकाबले में 383 गेंदों का सामना करते हुए 379 रनों की विस्फोटक पारी खेली है। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 4 छक्के और कुल 49 चौके लगाए।

इस खिलाड़ी ने मुकाबले के पहले ही दिन 240 रन बना लिए थे। अगर आज के दिन थोड़ी और देर पृथ्वी क्रीज पर रुक जाते तो वह 400 रन भी पूरे कर लेते। लेकिन 379 रनों के निजी स्कोर पर उन्हें रियान पराग ने पवेलियन भेज दिया।

रणजी ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में महाराष्ट्र के लिए बीबी निंबालकर ने साल 1948 में कठियावाड़ के खिलाफ 443 रन बनाए थे। अब पृथ्वी शॉ ने साल 2022 में असम के खिलाफ 379 रन बनाए हैं। साल 1991 में संजय मांजरेकर ने मुंबई के लिए खेलते हुए 377 रन बनाए थे।

1994 में एमवी श्रीधरनी हैदराबाद के लिए खेलते हुए आंध्रा के खिलाफ 366 रन बनाए थे। विजय मर्चेंट ने साल 1943 में मुंबई के लिए महाराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए 359 रन बनाए थे। साल 2016 में सुमित गोहिल ने 359 रन गुजरात के लिए खेलते हुए उड़ीसा के खिलाफ बनाए थे।

ये भी पढ़ें :आईपीएल में नहीं मिला कोई खरीदार, अब टीम इंडिया के खिलाफ 250 के स्ट्राइक से रन ठोक रचा इतिहास

इस पूर्व क्रिकेटर के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

पृथ्वी शॉ ने मुंबई के लिए खेलते हुए रणजी के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में खुद को दूसरे नंबर पर कर लिया है। उनसे पहले साल 1991 में मुंबई के लिए खेलते हुए संजय मांजरेकर ने हैदराबाद के विरुद्ध 377 रनों की लंबी पारी खेली थी। पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ 379 रनों की पारी खेलकर संजय मांजरेकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

इस खिलाड़ी के नाम पर है रणजी में 400 रन बनाने का रिकॉर्ड

आपको बताते चलें कि फर्स्ट क्लास और रणजी क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार ही 400 रनों का व्यक्तिगत रिकॉर्ड बना है। महाराष्ट्र के लिए बीबी निंबालकर ने बनाया था। इस खिलाड़ी ने साल 1948 के सत्र में कठियावाड़ के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए नाबाद 443 रनों की मैराथन पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें :18 महीने से टीम इंडिया से दूर, अब रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शाॅ का गरजा बल्ला, दोहरा शतक ठोक लूट ली महफिल