Placeholder canvas

IND vs SL: जानिए कौन है 98 छक्के जड़ने वाले जितेश शर्मा, जिसे संजू सैमसन की जगह टीम इंडिया में मिली एंट्री

IND vs SL: संजू सैमसन पहले टी20I में चोटिल हो गए थे। स्कैन के बाद उन्हें आराम लेने को कहा गया हैं। संजू सैमसन के बदले टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा को जोड़ा गया हैं। आइए जानते है कौन है जितेश शर्मा और कैसे है क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में उनके आंकड़े।

जितेश शर्मा, का जन्म 22 अक्टूबर, 1993 को अमरावती, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्हें टॉप ऑर्डर में आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता हैं। वह लंबे लंबे छक्के लगाने में विश्वास रखते है।

पंजाब किंग्स से जुड़ने से पहले थे मुंबई इंडियंस का हिस्सा

आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा बनने से पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें मुंबई से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी के एक शानदार सीजन (2015-2016) के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस द्वारा टीम का हिस्सा बनाया गया था।

ये भी पढ़ें- भारतीय टीम को मिला जसप्रीत बुमराह से भी खतरनाक गेंदबाज, डेब्यू में ही मचा दी गेंद से तबाही

अब तक जड़ चुके हैं 98 छक्के, जानिए जितेश शर्मा के आंकड़े

डोमेस्टिक क्रिकेट में वह विदर्भ की टीम का हिस्सा हैं। वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज है। जितेश शर्मा ने साल 2015 में रणजी में डेब्यू किया था।

जितेश शर्मा आज तक 76 टी 20 मैच खेल चुके है। इन मैच में उनका स्ट्राइक रेट 148 का रहा है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 9 अर्धशतक ठोके है। वहीं 16 फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम 553 रन है। जबकि लिस्ट A मैच में वह 47 मैच में 1350 रन बना चुके हैं।

इसके अलावा जितेश शर्मा अब तक 76 टी20 मैच, 16 फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए के 47 मैच मिलाकर उन्होंने कुल 98 छक्के अपना नाम कर लिया है।

विदर्भ से टीम इंडिया में जगह बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी, आईपीएल 2022 में मचाया था धमाल

29 वर्षीय जितेश शर्मा टीम इंडिया में जगह बनाने वाले विदर्भ के तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले उमेश यादव और फैज फजल भारतीय टीम के लिए खेल चुके है।

जितेश शर्मा को आईपीएल की प्लेइंग इलेवन में 2022 में पहली बार मौका मिला था। वहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया था। उन्होंने 12 मैच में 234 रन बनाए थे। उनके ये रन करीब 164 की स्ट्राइक रेट से आए थे। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 44 रहा।

ये भी पढ़ें- IND vs SL :आज होगा दूसरा टी20 मुकाबला, ऐसे हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, देखें लिस्ट